मोहनलालगंज: मोहनलालगंज पुलिस ने डबल मर्डर के आरोपी को किया गिरफ्तार, 10 दिन तक फरार रहा, निगोहां से पकड़ाया
मोहनलालगंज क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर हुई डबल मर्डर की वारदात का आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। पुलिस ने आरोपी वृषकेत उर्फ लाला को निगोहा के लालपुर बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया है।15 फरवरी को मोहनलालगंज के जबरौली में डबल मर्डर की घटना हुई थी। जिसमें एक लड़के ने अपने माता पिता को जमीन विवाद के चलते हथौड़े से मार दिया था।