मोहनलालगंज: मोहनलालगंज में अधिवक्ता संशोधन बिल का विरोध, वकीलों ने तहसील कार्यालय का किया बहिष्कार
मोहनलालगंज में अधिवक्ता संशोधन बिल के विरोध में बड़ा प्रदर्शन हुआ। बार काउंसिल के आह्वान पर बार एसोसिएशन के सदस्यों ने तहसील कार्यालय का कार्य बहिष्कार कर दिया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कौशलेंद्र शुक्ला और महामंत्री राम लखन यादव के नेतृत्व में प्रदर्शन आयोजित किया गया। सैकड़ों अधिवक्ताओं ने गोसाईगंज मार्ग से लखनऊ-रायबरेली मार्ग तक मार्च निकाला है।