सागर के बंडा जहरीली शराब कांड में फरार चल रहे ₹30 हजार के इनामी आरोपी शिवांजय राजपूत को सागर पुलिस ने पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।
13 सितंबर की तड़के पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी बहरोल थाना क्षेत्र के कठुआ नाला के पास जंगल से होकर अपने गांव छापरी जाने वाला है। सूचना पर बहरोल और बांदरी पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर सर्चिंग शुरू की।
पुलिस के मुताबिक, टीम को देखते ही शिवांजय ने पुलिस पर तीन फायर किए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दो राउंड फायर किए, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को अस्पताल पहुंचाया गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपी के कब्जे से 315 बोर का देशी कट्टा, 3 जिंदा कारतूस, 3 खाली कारतूस, मोबाइल और मोटरसाइकिल बरामद हुई है।
पुलिस के अनुसार, शिवांजय पूर्व से शराब तस्करी में संलिप्त रहा है और उसके खिलाफ तीन आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।
बंडा शराब कांड के बाद सागर पुलिस की अवैध शराब नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई लगातार जा�