कुंडा: गैंगेस्टर एक्ट में वांछित 2 अभियुक्तों को पुलिस ने जेठवारा-कुण्डा मार्ग नहर पुलिया के पास किया गिरफ्तार, भेजा जेल
बाघराय पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट में वांछित दो अभियुक्तो को पुलिस ने जेठवारा- कुण्डा मार्ग नहर पुलिया के पास किया गिरफ्तार किया है। एएसपी संजय राय ने बताया की शुक्रवार शाम 5.30 बजे न्यायालय में पेश कर दोनों अभियुक्तो को जेल भेज दिया गया।गिरफ्तार अभियुक्तों में राव वीरेन्द्र सिंह पुत्र स्व0 बद्री सिंह निवासी बेलहा के अलावा संदीप सिंह पुत्र स्व0 ददन सिंह है।