उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले से बेहद दुखद खबर सामने आई है। रिखणीखाल थाना क्षेत्र के कलवाड़ी गांव के पास यात्रियों से भरी एक इको वैन (UK15 TA 2152) अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
इस भीषण सड़क हादसे में एक ही गांव (भंगलवाड़) के 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, जिनमें 7 महिलाएं और 1 चालक शामिल हैं। वहीं, हादसे में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें पुलिस और SDRF की टीम ने रेस्क्यू कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रिखणीखाल पहुंचाया है।
मुख्यमंत्री ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और गंभीर रूप से घायलों को एयरलिफ्ट कर उच्च चिकित्सा केंद्रों में भेजने के निर्देश दिए हैं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें। ॐ शांति 🙏
#UttarakhandNews #PauriGarhwal #RikhnikhalAccident #Uttarakhand #DoonHorizon
Dehradun, Dehradun | Nov 29, 2026