चमोली में सिस्टम की अनदेखी पर भारी पड़ा ग्रामीणों का हौसला! खुद ही गैती-फावड़ा उठाकर शुरू किया सड़क निर्माण।
चमोली जिले के कर्णप्रयाग क्षेत्र स्थित मोली-रोइंठा गांव के ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन की आठ साल लंबी बेरुखी के बाद अब खुद ही अपनी तकदीर लिखने का फैसला कर लिया है। बार-बार गुहार लगाने के बावजूद जब सड़क की मांग पूरी नहीं हुई, तो ग्राम प्रधान कुसुम देवी पुंडीर के नेतृत्व में महिला मंगल दल, युवक मंगल दल और ग्रामीणों ने श्रमदान से करीब 3.2 किलोमीटर सड़क बनाने का काम शुरू कर दिया है। ढोल-नगाड़ों की थाप के साथ पूरा गांव हाथ में गैती और फावड़ा लेकर सड़क काटने में जुट गया है।
गांव में सड़क न होने की पीड़ा दो दिन पहले उस वक्त और गहरी हो गई थी, जब अस्पताल ले जाते समय एक गर्भवती महिला को रास्ते में ही बच्चे को जन्म देना पड़ा। इस दर्दनाक घटना ने पहाड़ की स्वास्थ्य और सड़क व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
पहाड़ के इन ग्रामीणों के जज्बे और सिस्टम की कार्यप्रणाली पर आपकी क्या राय है? कमेंट में जरूर बताएं और वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।
#Chamoli #UttarakhandNews #DoonHorizon #PahadKiAwaz #Karnaprayag