अशोक नगर: अस्पताल पहुंचे प्रभारी मंत्री, मरीजों का हाल पूछा, प्रबंधन से बोले- व्यवस्था में न हो लापरवाही
अशोकनगर जिले के दौरे पर आए जिले के प्रभारी मंत्री राकेश शुक्ला ने शुक्रवार को दोपहर 1 बजे जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।प्रभारी मंत्री ने विभिन्न वार्डों में पहुंचकर भर्ती मरीजों से बातचीत की और उन्हें मिल रहे उपचार के संबंध में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान मंत्री आईसीयू वार्ड में भी पहुंचे।