मैनपुरी: ओछा क्षेत्र के परमकुटी निवासी युवती ने मां के डाटने पर खाया जहरीला पदार्थ, जिला अस्पताल में उपचार जारी
ओछा के परमकुटी निवासी कोमल पुत्री ईश्वर दयाल ने मां के डाटने पर जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसके बाद कोमल की हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में परिजनों ने कोमल को मैनपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है।