मैनपुरी: घिरोर के कोसमा में खेत पर बकरी चरा रही मासूम को बाइक सवार ने मारी टक्कर हुई घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी
घिरोर के कोसमा निवासी 10 वर्षीय सोनाक्षी पुत्री प्रमोद कुमार खेत पर बकरी चरा रही थी। तभी उनको तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सोनाक्षी गंभीर रूप से घायल हो गई आनंन फानन में परिजनो द्वारा उनको उपचार के लिए मैनपुरी के जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।