मैनपुरी: बेवर क्षेत्र में खेत में पानी लगाने गए किसान की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप
बेवर क्षेत्र के ग्राम टोडरपुर निवासी भारत सिंह पुत्र श्रीराम सोमवार को रात्रि में लगभग 9 बजे खेत में पानी लगाने गए थे। जहां उनकी संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मंगलवार की सुबह परिजनों ने खेत पर जाकर देखा तो मृतक अवस्था में पड़े हुए थे। वहीं पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। जहां परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।