मैनपुरी: कोतवाली के शीतला देवी मंदिर के पास बाइक सवार व्यक्ति को ऑटो ने मारी टक्कर हुआ घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी
कोतवाली थाना क्षेत्र के गनेशपुर निवासी अजय कुमार पुत्र विजय सिंह ससुराल से होकर अपने घर बाइक से वापस आ रहे थे। जैसे ही वह शीतला देवी मंदिर के पास पहुंचे तभी उनको तेज रफ़्तार ऑटो ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार अजय कुमार घायल हो गए। घायल अजय कुमार को उपचार के लिए जिला अस्पताल में लाया गया। जहां डॉक्टरो द्वारा उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।