मैनपुरी: कचहरी रोड स्थित सदर तहसील में हुआ संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, SDM व CO ने सुनीं जनता की समस्याएं
मंगलवार को कचहरी रोड स्थित सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। शनिवार को यूपी पुलिस परीक्षा होने पर संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन नहीं किया गया था। जिसको लेकर आज मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जा रहा है। वहीं एसडीएम व सीओ के अलावा सभी विभाग के अधिकारी मौजूद दिखे।