भभुआ: व्यवहार न्यायालय के स्थाई लोक अदालत में बिजली संबंधी समस्या को लेकर 340 लोगों ने दिया आवेदन
Bhabua, Kaimur | Dec 17, 2025 मिली जानकारी के अनुसार भभुआ व्यवहार न्यायालय में स्थाई लोक अदालत में बुधवार की दोपहर जिले के विभिन्न प्रखंडों से लोग आवेदन लेकर के बिजली संबंधी समस्या को पहुंचे रहे। स्थाई लोक अदालत में बुधवार की शाम करीब 4:00 बजे तक 340 लोगों ने बिजली संबंधी समस्या को लेकर के स्थाई लोक अदालत में आवेदन जमा किया। यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा दी गई।