भभुआ: भभुआ थाना में धोखाधड़ी से गाय बेचकर पैसा वापस नहीं करने के मामले में दिया गया आवेदन
Bhabua, Kaimur | Dec 17, 2025 भभुआ थाना में धोखाधड़ी से गाय बेचकर पैसा वापस नहीं देने के मामले में आवेदन दिया गया है। बुधवार को 3 बजे थाना पर आवेदन देने गए नोनेरा गांव निवासी विनायक सिंह की पत्नी इंदू देवी ने बताया कि उत्तर प्रदेश के रघुनाथपुर कन्हैयालाल से मेरे पति ने 15 दिसंबर को दूध देने के नाम पर 42 हजार रुपए का गायक खरीदे थे। उस दिन देर शाम होने के चलते गए वहीं पर छोड़ दिया गया था।