भभुआ: चैनपुर बाजार में सड़क पार कर रही किशोरी को बाइक सवार ने मारी टक्कर, घायल
Bhabua, Kaimur | Dec 17, 2025 चैनपुर बाजार में सड़क पार कर रही एक किशोरी को बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दिया जहां गंभीर रूप से घायल हो गई जो यह घटना बुधवार की शाम 4:30 बजे की बताई जाती है। जानकारी के मुताबिक चैनपुर थाना क्षेत्र के चैनपुर बाजार निवासी संतोष कुमार की 11 वर्षीय पुत्री गौरी कुमारी बताई जाती है। जो बुधवार को स्कूल से घर आने के बाद कुछ सामान खरीदने के लिए दुकान पर जा रही थी।