ढीमरखेड़ा: ढीमरखेड़ा में वीरांगना अवंती बाई की 195वीं जयंती पर विशाल बाइक रैली निकाली गई, गूंजी जयकारें
ढीमरखेड़ा अमर शहीद वीरांगना महारानी अवंती बाई लोधी की 195वीं जयंती पर लोधी क्रांति सेना के नेतृत्व में पिंडरई से विशाल बाइक रैली निकाली गई। बड़ी संख्या में युवाओं और समाजजनों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। रैली ढीमरखेड़ा, देवरी, सनकुई, मुरवारी, गनियारी, दाशरमन, सुनारखेड़ा, सिलौड़ी होते हुए कछार गांव बड़ा पहुंची।