ज्ञानपुर: गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र में मालगाड़ी की चपेट में आने से एक युवक की हुई मौत
गोपीगंज के गोपपुर रेलवे क्रासिंग पर एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। बुधवार की रात वाराणसी से प्रयागराज की ओर जा रही मालगाड़ी की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक सलमान उर्फ कल्लू नट की मौत हो गई।युवक अमवा माफी निवासी था और मजदूरी का काम करता था। रात के अंधेरे में वह रेलवे क्रासिंग की ओर गया था, जहां उसे मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई।