ज्ञानपुर: ज्ञानपुर में जिला कांग्रेस कमेटी ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और सरदार बल्लभ भाई पटेल को दी श्रद्धांजलि
जिला कांग्रेस कमेटी ने गिरधरपुर स्थित जिला कियालय में देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर गोष्ठी का आयोजन किया। इस अवसर पर देश के प्रथम गृहमंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल और प्रखर समाजवादी चिंतक साहित्यकार आचार्य नरेंद्र देव को उनके जन्मदिन पर याद किया गया ।