नाथद्वारा में पहली बार कृष्णा सर्कल पार्किंग निःशुल्क डांडिया रास का भव्य आयोजन...जय हो 💃🕺🔥😍
युवा एसोसिएशन की पूरी टीम को प्रथम सफल आयोजन की बधाई 😇👍
3500 से 4000 लोगों की क्षमता वाले कृष्णा सर्कल डांडिया ग्राउंड में 2000 गरबा प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग 🔥😍
युवा एसोसिएशन की ओर से नाथद्वारा में पहली बार आयोजित निःशुल्क डांडिया रास का भव्य एवं सफल आयोजन 120 फीट रोड स्थित कृष्णा सर्कल पार्किंग में हुआ। आकर्षक सजावट, भव्य स्टेज और बेहतरीन साउंड व्यवस्था के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में करीब 1500 से 2000 नगरवासियों एवं गरबा प्रेमियों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही।
विशाल मैदान की लगभग 3000 से 4000 लोगों की क्षमता के बीच गरबा प्रेमियों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। आयोजन में प्रवेश निःशुल्क होने के कारण नगरवासियों एवं गरबा प्रेमियों ने खुलकर सहभागिता निभाई और गरबा की धुनों पर देर रात तक झूमते नजर आए।
कार्यक्रम को सफल बनाने में युवा एसोसिएशन की पूरी इवेंट टीम के सदस्यों ने भरपूर जोश, मेहनत और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाई। निःशुल्क प्रवेश के साथ इतने भव्य स्तर पर आयोजन करना एसोसिएशन की सराहनीय पहल रही।
नाथद्वारा में पहली बार इस तरह के निःशुल्क एवं भव्य डांडिया रास के सफल आयोजन के लिए युवा एसोसिएशन की पूरी टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।