CMHO ने तीन PHC का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए निर्देश
करौली मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. सतीश चंद मीना ने पीएचसी महोली, चैनपुर और पठानों का सलेमपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दवाइयों की उपलब्धता, मरीजों को दी जा रही सुविधाओं, साफ-सफाई और रिकॉर्ड संधारण का जायजा लिया।सीएमएचओ ने महोली पीएचसी पर वैक्सीन डिपो और सलेमपुर में परिसर की सफाई व्यवस्था देखी। उन्होंने सभी चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों को निर्धारित ड्रेस कोड में समय पर उपस्थित रहने और मुख्यालय पर ठहराव सुनिश्चित करने की सख्त हिदायत दी। साथ ही मरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार और सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाने के निर्देश दिए। इस दौरान डीपीसी-आईईसी लखन सिंह लोधा भी साथ मौजूद रहे।