जमुई: प्रिंस कुमार रघुवीर को जमुई युवा जदयू का उपाध्यक्ष बनाया गया, जदयू कार्यालय प्रकोष्ठ में किया गया सम्मानित
Jamui, Jamui | Feb 16, 2025 जदयू के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र महतो, युवा जिलाध्यक्ष सोनू रावत सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने सर्वसम्मति प्रिंस कुमार रघुवीर को जिला युवा जदयू के उपाध्यक्ष की कमान सौंप दी है।रविवार की दोपहर बाद करीब 3:00 बजे पार्टी कार्यालय में समारोह आयोजित कर नवनियुक्त उपाध्यक्ष प्रिंस कुमार रघुवीर को फूल मालाओं के साथ सम्मानित व स्वागत किया गया है।