जमुई: केके एम कॉलेज ओबीसी छात्रावास के छात्रों को अधिकार के लिए डीएम से करनी पड़ी शिकायत, जारी हुआ खाली करने का नोटिस
Jamui, Jamui | Feb 16, 2025 केकेएम कॉलेज परिसर में बना ओबीसी लॉज में रहने वाले छात्र विभिन्न समस्याओं को लेकर 15 फरवरी, शनिवार को जमुई समाहरणालय स्थित डीएम कार्यालय में पहुंचकर शिकायत किया था। जिसके बाद, छात्रों को रविवार की दोपहर 3 बजे होस्टल खाली करने का नोटिस कॉलेज प्रशासन के द्वारा जारी कर दिया गया।