जमुई: टाउन थाने की पुलिस ने नारडीह से दो और प्रतापपुर से एक, कुल तीन लोगों को किया गिरफ्तार
Jamui, Jamui | Feb 16, 2025 टाउन थाने की पुलिस ने नारडीह से दो प्रतापपुर से एक कुल तीन अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पूरे मामले की जानकारी देते हुए टाउन थाना अध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि शराब के साथ शनिवार की शाम 5 के करीब नारडीह गांव से गोविंद मांझी और उसके रिश्तेदार बाबूलाल मांझी को गिरफ्तार किया गया। सभी को कागजी प्रक्रिया के बाद दोपहर 1:00 बजे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।