जमुई: राजद के अल्पसंख्यक जिला प्रभारी जमुई पहुंचे, आज़ाद नगर में बैठक कर पार्टी की मजबूती पर चर्चा की गई
Jamui, Jamui | Feb 16, 2025 बांका के पूर्व विधान सभा प्रत्याशी सह राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जमुई जिला प्रभारी जफरुल होदा जमुई पहुंचे, जहां आज़ाद नगर में रविवार की दोपहर बाद 3:00 बजे राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष फिरोज आलम उर्फ डीसू सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने उनका फूलमालाओं के साथ व बुके देकर भव्य स्वागत किया।