जमुई: बलियाडीह गांव में दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में आधा दर्जन लोग घायल, उपाध्यक्ष को पटना रेफर किया गया
Jamui, Jamui | Feb 16, 2025 बलियाडीह गांव में रविवार की शाम 4:00 बजे दो समुदाइयों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान जमकर पत्थराव भी हुआ।पत्थराव में हुई भगदड़ के बाद का एक वीडियो भी सामने आया है। इस पत्थराव में नगर परिषद जमुई के उपाध्यक्ष नीतीश साह सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं। घायलों में नीतीश साह को देर शाम करीब 6:30 बजे सदर अस्पताल से पटना रेफर कर दिया गया।