जमुई: लक्ष्मीपुर जंगल में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सदर अस्पताल में कराया भर्ती
Jamui, Jamui | Feb 16, 2025 लक्ष्मीपुर जंगल में रविवार की दोपहर 12 बजे के करीब तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दिया। जिसमें बाइक पर सवार बरहट निवासी सुरेश यादव घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए परिजनों द्वारा सदर अस्पताल लाया गया। घायल ने बताया कि वह अपने एक सहयोगी के साथ रविवार को बाइक पर सवार होकर मुंगेर जिले के खड़गपुर जा रहा था।