लखीसराय: लखीसराय में उत्पाद पुलिस की छापेमारी, दो जगहों से दो शराब तस्कर गिरफ्तार
बुधवार अपराह्न 3:42 बजे उत्पाद पुलिस लखीसराय द्वारा प्रेस ब्रीफ में साझा की गई जानकारी के अनुसार चानन थाना क्षेत्र में गोपालपुर गांव से 15 लीटर महुआ शराब के साथ इसी गांव के रहने वाले गणेश रावत के पुत्र रोहित कुमार को तथा हलसी थाना क्षेत्र में भनपुरा से 2 लीटर महुआ शराब के साथ इसी गांव के रहने वाले जितेंद्र चौधरी की पत्नी ममता देवी को गिरफ्तार किया गया.