बेतिया: दलाली करते रंगे हाथ गिरफ्तार हुए एक पार्टी के नेता दीपक राम, एसपी की कार्रवाई से मचा हड़कंप
आज 2 जुलाई बुधवार दोपहर करीब 2 बजे बेतिया एसपी डॉ शौर्य सुमन की सतर्कता ने एसपी कार्यालय में पैरवी के नाम पर दलाली कर रहे एक पार्टी के नेता की पोल खोल दी। नेता दीपक राम को एसपी कार्यालय परिसर से ही रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया, जब वह एक पीड़ित से जमीन विवाद निपटाने के नाम पर 25 हजार रुपये की मांग कर रहा था।