चकरनगर: 75 बीघा जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत, 16 फरियादियों ने लगाई गुहार
तहसील सभागार में शनिवार को उप जिलाधिकारी रोहित कुमार मौर्य और सीओ अभयनारायन राय की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। इस दौरान कुल 16 फरियादियों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं, जिनमें तीन का मौके पर निस्तारण किया गया।समाधान दिवस में गढ़ाकसदा गांव के करीब आधा दर्जन किसानों ने लगभग 75 बीघा जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत दर्ज कराई। यह मामला छाया रहा।