अशोक नगर: गोरा चक्क की महिला के बैंक खाते से ₹1 लाख की संदिग्ध निकासी, बेटे ने SP से लगाई गुहार
अशोकनगर जिले के मुंगावली क्षेत्र से बैंक खाते में फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। ग्राम गोराचक्क निवासी मीराबाई कुशवाह के बेटे ने मंगलवार को दोपहर 1 बजे पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर आरोप लगाया है कि उनके SBI बैंक खाते से कई बार उनकी जानकारी के बिना रकम निकाली गई। महिला के मुताबिक, बैंक में बैलेंस चेक कराने पर मामले का खुलासा हुआ।