सोरांव: मऊआइमा थाना क्षेत्र के चक श्याम उर्फ पूरे हिंछा में जमीन के विवाद को लेकर भाई-भाई में मारपीट, की गई शिकायत
मऊआइमा थाना क्षेत्र के चकश्याम उर्फ पूरे हिंछा में शुक्रवार की देर रात जमीनी विवाद को लेकर दो सगे भाइयों के बीच मारपीट हो गई। भोला रात में नल पर पानी भरने गया था। कि भाई मूलचंद से जमीनी विवाद को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने से दोनों पक्षों के लोग घायल हो गए। पुलिस दोनों के तहरीर के आधार पर जांच में जुट गई।