धनौरा: गजरौला शहर के कई स्थानों पर मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
गजरौला शहर में ग्रामीण इलाकों में बड़ी ही धूमधाम के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया है। शनिवार सुबह करीब 7:00 बजे गजरौला के तिगरी गंगा धाम में जोगिंदर सिंह, राजीव मित्तल, रेखा रानी, पृथ्वी सिंह, जयवीर सिंह, ओम प्रकाश त्रिपाठी, गुरु बच्चन सिद्धू, मुकेश कुमार आदि शहर व ग्रामीण इलाके के लोगों ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में भाग लिया है।