घाटमपुर: सजेती में चौकीदार को बोरे में बांधकर फेंका व की गई लूटपाट
सजेती थाना क्षेत्र के बावन गांव में बदमाशों ने पानी की टंकी के चौकीदार ज्ञान सागर को मारपीट कर बोरे में बांधकर फेंक दिया। फिर टंकी में लूटपाट की। रविवार सुबह 9:00 बजे क्षेत्रीय लोगों और परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।थाना प्रभारी कमलेश राय ने बताया घायल चौकीदार का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाटमपुर में कराया जा रहा है। बदमाशों की तलाश की जा रही है।