कुलपहाड़: पनवाड़ी से जख नदी के उफान के कारण दर्जनभर गांवों का संपर्क कटा, तीन दिन से आवागमन बाधित
पनवाड़ी से जख जाने वाली मुख्य सड़क पर नदी के उफान पर होने से दर्जनभर से अधिक गांवों का मुख्यधारा से संपर्क कट गया है। पिछले तीन दिनों से नदी का जलस्तर बढ़ा होने के कारण सड़क के ऊपर से पानी बह रहा है, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित है। लगातार तीन दिन से रास्ता बंद होने के कारण स्कूली बच्चे भी विद्यालय नहीं पहुंच पा रहे हैं।