रावतसर: रावतसर में कांग्रेस जिला प्रभारी पूसाराम गोदारा ने कार्यकर्ताओं के साथ निकाय चुनाव की रणनीति पर की बैठक
कांग्रेस जिला प्रभारी व रतनगढ़ विधायक पूसाराम गोदारा की अध्यक्षता में सोमवार को अग्रवाल धर्मशाला रावतसर में आगामी निकाय व पंचायत चुनाव की रणनीति को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई इस अवसर पर पीलीबंगा विधायक विनोद गोठवाल पूर्व सांसद भरत राम मेघवाल रावतसर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नीलम सहारण सहित कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी रहे मौजूद।