सूरजगढ़: सूरजगढ़ा प्रखंड कार्यालय में जनगणना 2027 को लेकर प्रगणकों व पर्यवेक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया गया
मंगलवार अपराह्न 3:45 बजे सूरजगढ़ा प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित अंबेडकर सभा भवन में जनगणना 2027 को लेकर प्रगणको एवं पर्यवेक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया गया. मौके पर बीडीओ मंजूल मनोहर मधुप के अलावा प्रखंड नोडल पदाधिकारी गौरव कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी कुंवर विशाल सिंह आदि मौजूद थे. यहां कुल 532 गणना कर्मियों में 74 पर्यवेक्षक हैं.