रॉबर्ट्सगंज: लोढ़ी टोल प्लाजा के पास ओवरलोड बालू लदी ट्रक का खनिज विभाग की प्रवर्तन टीम ने किया चालान, ट्रक मालिक ने किया हंगामा
लोढ़ी टोल प्लाजा के पास ओवरलोड बालू लदी का खनिज विभाग की प्रवर्तन टीम ने शुक्रवार दोपहर 12 बजे चालान किया,इस दौरान ट्रक के मालिक ने जमकर हंगामा किया। खनिज विभाग की टीम में सहायक भू-वैज्ञानिक शामिल थे उनका कहना है कि उन्हें शासन द्वारा चालान करने का अधिकार है,ट्रक कानपुर के परमिट लिए हुए है लेकिन इस पर ओवरलोड बालू लदा हुआ है,जिसके कारण इसका चालान किया गया है,।