रॉबर्ट्सगंज: सरकारी नौकरी वाली महिलाओं से शादी करके पैसे ऐंठने वाले जालसाज के मामले में राबर्ट्सगज कोतवाली में दर्ज हुई एफआईआर
रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में शुक्रवार दोपहर 2 बजे सरकारी नौकरी वाली महिलाओं से शादी करके पैसे ऐंठने वाले जालसाज के कारनामे का खुलासा उस समय हुआ जब इसकी शिकायत लेकर दो महिला शिक्षिकाएं कोतवाली पहुंची। शिकायत कर्ता महिलाओं का कहना था कि जालसाज युवक ने शादी डाट काम मेट्रोमोनियल वेबसाइट से पहले उन्हें झांसे में लेकर शादी किया, और उनसे लाखों रुपए लेकर फरार हो गया।