रॉबर्ट्सगंज: भाकपा माले ने मनाया विरोध दिवस, तहसील में एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
भाकपा माले ने शुक्रवार को विरोध दिवस मनाया और तहसील में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। भाकपा माले कार्यकर्ताओं का कहना था कि दबंगों ने बीती 14 मार्च को होली के दिन राजभर लोगों की बस्ती पर कब्जा करने की नीयत से हमला कर दिया लाठी डंडों से महिलाओं पुरुषों और बच्चों की पिटाई की और 21घरों में आग लगा दी इस मामले में दो लोग जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं ।