रॉबर्ट्सगंज: ओबरा थाना क्षेत्र के रेणुका नदी में मछली मारने गए युवक की डूबने से हुई मौत
ओबरा थाना क्षेत्र के रेणुका नदी में मछली पकड़ने गए युवक की नदी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई मामले में मृतक के परिजनों की माने तो युवक को तैरना नहीं आता था और वह पानी से डरता भी था। आशंका जताई जा रही है की नाव से मछली मारने के लिए वह गहरे पानी में गया और अचानक नव पानी में गिर जाने के कारण वह डूब गया हालांकि स्थानीय गोताखोर लगातार युवक की तलाश कर रहे हैं।