कटिहार में शादी के 24 घंटे बाद ही दूल्हे की मौत, बहुभोज के अगले दिन उठी अर्थी!
कटिहार जिले के पोठिया थाना क्षेत्र के पोठिया गांव से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। 25 नवंबर को जिस घर में शादी की शहनाइयां गूंज रही थीं, उसी घर में 26 नवंबर को मातम छा गया।
बताया जा रहा है कि 25 नवंबर को विवाह के बंधन में बंधे एक आयुष चिकित्सक की बहुभोज कार्यक्रम के कुछ ही देर बाद अचानक तबीयत बिगड़ गई। जानकारी के मुताबिक, उन्हें हार्ट अटैक आया, जिसके बाद उनकी मौत हो गई।
जिस घर में नई बहू के स्वागत की तैयारियां चल रही थीं, वहां अचानक चीख-पुकार मच गई। शादी के महज 24 घंटे के भीतर दूल्हे की मौत से परिवार, रिश्तेदार और पूरा गांव सदमे में है।
सबसे दुखद बात यह है कि जिस घर से एक दिन पहले दूल्हे की बारात निकली थी, उसी घर से अगले दिन उसकी अर्थी उठी। नई नवेली दुल्हन और परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहने की शक�
Purnia East, Purnia | Nov 28, 2026