बनकटवा: जितना में पुलिस-एसएसबी की संयुक्त गश्त, तस्करी और अपराध पर नकेल के लिए बढ़ाई गई निगरानी
पूर्वी चंपारण: जितना थाना पुलिस और बरहरवा एसएसबी कैंप के जवानों ने सीमावर्ती क्षेत्र में संयुक्त रूप से गश्त अभियान चलाया। यह गश्त भारत-नेपाल सीमा से सटे इलाकों में तस्करी और आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से की गई। जवानों ने संदिग्ध लोगों और वाहनों की जांच की तथा सीमा क्षेत्र में आने-जाने वाले मार्गों पर विशेष निगरानी रखी।