खैरलांजी: खैरलांजी महाविद्यालय में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर दी श्रद्धांजलि
राष्ट्रीय सेवा योजना एवं रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम प्राचार्य नीरज सिंह ठाकुर के निर्देशन में हुआ। इस दौरान वर्ष 1947 के विभाजन में विस्थापन का दर्द झेलने वाले और जान गंवाने वाले नागरिकों को महाविद्यालयीन स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इसके बाद प्रभावित लोगों और शहीदों की स्मृति में मौन रैली निकाली गई।