Click हो safe यही है उद्देश्य
मध्य प्रदेश शासन एवं पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार संपूर्ण मध्य प्रदेश के साथ-साथ जिला निवाड़ी में भी साइबर अपराधों की रोकथाम एवं जन-जागरूकता हेतु पुलिस अधीक्षक डॉ. राय सिंह नरवरिया के निर्देशन में विशेष अभियान के द्वितीय संस्करण "सेफ क्लिक 2.0" (सुरक्षित क्लिक - सुरक्षित जीवन) अभियान का शुभारंभ किया गया था। । साइबर जन जागरूकता अभियान 24 जून से आगामी 08 जुलाई 2026 तक कुल 15 दिवसों के लिए संपूर्ण जिले के शहरी एवं ग्रामीण अंचलों में प्रभावी रूप से चलाया जाएगा।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जनसामान्य को इंटरनेट, स्मार्टफोन और डिजिटल माध्यमों के सुरक्षित उपयोग के तरीकों के प्रति जागरूक करना है। वर्तमान परिदृश्य में बढ़ते साइबर फ्रॉड को देखते हुए आम नागरिकों में "साइबर स्वच्छता (Cyber Hygiene)" की संस्कृति को विकसित करना आवश्यक हो गया है, ताकि डिजिटल रूप से मजबूत और जागरूक समाज का निर्माण किया जा सके।
*safe click 2.0 अभियान के दूसरे दिन की रूपरेखा*
👉🏻 थाना कोतवाली अंतर्गत क्राइस ज्योति स्कूल में पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे 15 दिवसीय साइबर जागरूकता अभियान ( 24 जून से 08 जुलाई ) सेफ क्लिक 2.0 के तहत अनुविभागीय अधिकारी निवाडी श्री कृष्ण कुमार पाण्डेय,थाना प्रभारी कोतवाली निवाडी बलजीत सिहं ,उ नि श्रीकृष्ण सिंह माबई की उपस्थिती में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया
जिसमें विभिन्न प्रकार के साइबर फ्राड, साइबर फ्रॉड से बचने के उपाय एवं साइबर फ्रॉड होने के उपरांत की जाने वाली कार्रवाई के संबंध में बताया गया तथा 1930 हेल्पलाइन नंबर की जानकारी देते हुए बताया गया कि साइबर अपराध घटित होने पर अति शीघ्र हेल्पलाइन नं.1930 पर शिकायत की जाएगी तो फ्रॉड हुई राशि को पुन: प्राप्त करने की उतनी ही ज्यादा संभावना होगी साथ ही इस कार्यक्रम में उपस्थित शैक्षणिक संस्थान के बच्चो के व्दारा साइबर फ्रॉड से संबंधित पूछे गए विभिन्न प्रश्नो के उत्तर भी दिए गए ।
उक्त कार्यक्रम में शैक्षणिक संस्थान के प्रिंसिपल, शिक्षक एवं 100 से अधिक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे ।
👉🏻 आम नागरिकों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के क्रम में थाना प्रभारी ओरछा द्वारा श्री राम राजा लाइब्रेरी में पुलिस स्टाफ के साथ पहुंचकर साइबर अपराधों के विभिन्न तरीकों के बारे में बताया गया साथ ही साइबर फ्रॉड हो जाने पर त्वरित कार्रवाई हेतु 1930 पर कॉल लगाना बताया गया।
👉🏻 साइबर सुरक्षा अभियान सेफ क्लिक 2.0 के तहत थाना सेंदरी अंतर्गत विद्या प्रेम लाइब्रेरी तरिचर कला में छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया एवं मोबाइल के बेहतर प्रयोग हेतु समझाइए दी गई।
👉🏻 थाना पृथ्वीपुर अंतर्गत वार्ड क्रमांक 4 में आम नागरिकों एवं बालक बालिकाओं को सोशल मीडिया के उचित प्रयोग एवं उनके उपयोग के बारे में समझाइए दी गई।
👉🏻 महिला थाना प्रभारी द्वारा कृषणा लाइब्रेरी में उपस्थित समस्त छात्र-छात्राओं को मोबाइल के सही प्रयोग, सोशल मीडिया के बेहतर प्रयोग के बारे में बताया गया।
👉🏽 थाना सिमरा अंतर्गत हिंगलाज माता मंदिर के पास हाट बाजार में ग्राम वासियों को प्रधान आरक्षक मनोज यादव के द्वारा साइबर अपराध एवं उनके बचाव के संबंध में जागरूक किया गया।
Home Department of Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #niwari