Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
image
image

राष्ट्रीय युवा संसद में मध्यप्रदेश का परचम विवेक भास्कर समेत यशस्वी ने राष्ट्रीय पर बढाया मान -- सम्पूर्ण भारत के विभिन्न राज्यों के प्रखर चयनित वक्ताओं ने राष्ट्रीय युवा संसद देहरादून मे सहभागिता की जिसमें मध्यप्रदेश राज्य का प्रतिनिधित्व चर्चित युवा श्री विवेक भास्कर समेत खंडवा निवासी सुश्री यशस्वी सिंह परिहार ने संयुक्त भूमिका मे अपने उत्कृष्ट नेतृत्व, प्रभावशाली वक्तृत्व और संसदीय कौशल से प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। देहरादून में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय युवा संसद में दोनों युवा प्रतिनिधियों ने मध्यप्रदेश का संयुक्त रूप से नेतृत्व करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा की प्रभावशाली के आधार पर विशेष उपलब्धि हासिल की है भारत सयकार के माय भारत, यंग थिंकर्स और दून विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में देशभर के प्रतिभाशाली युवाओं ने भाग लिया। आयोजन का उद्देश्य युवाओं को लोकतांत्रिक व्यवस्था, संसदीय कार्यप्रणाली और नेतृत्व क्षमता से परिचित कराना था। निवाडी जिले के प्रखर वक्ता और यूथ आइडल के रूप में पहचान बना चुके विवेक भास्कर ने अपनी ओजस्वी वाणी, तार्किक प्रस्तुति और विषयों पर मजबूत पकड़ के बल पर सदन में प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई उनकी वक्तृत्व क्षमता और नेतृत्व शैली के कारण उन्हें पूर्व में भी राष्ट्रीय एवं कई राज्य स्तरीय सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है। वहीं खंडवा निवासी सुश्री यशस्वी सिंह परिहार ने भी राष्ट्रीय मंच पर मध्यप्रदेश का गौरव बढ़ाते हुए अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इससे पूर्व भी वे राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न मंचों पर नेतृत्व कर चुकी हैं उनकी आत्मविश्वासपूर्ण अभिव्यक्ति, संसदीय समझ और प्रभावी तर्क शैली ने सदन में सभी का ध्यान आकर्षित किया। राष्ट्रीय युवा संसद के दौरान सदन की कार्यवाही वास्तविक संसद की तर्ज पर संचालित की गई, जिसमें प्रश्नकाल, चर्चा, पक्ष-विपक्ष की भूमिका और प्रस्तावों की प्रक्रिया शामिल रही। इस दौरान विवेक भास्कर और सुश्री यशस्वी सिंह परिहार ने विपक्ष की ओर से लोकतांत्रिक मर्यादाओं का पालन करते हुए सरकार की नीतियों और विभिन्न विषयों पर गंभीर चर्चा की। आयोजन के अंतिम दिन विपक्ष की ओर से सदन में अविश्वास प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया। विवेक भास्कर और यशस्वी सिंह परिहार ने संयुक्त रूप से इस प्रस्ताव को मजबूती प्रदान करते हुए प्रभावशाली ढंग से अपनी बात रखी। संसदीय नियमों के अनुसार हुई बहस के बाद अविश्वास प्रस्ताव पारित हुआ और सदन में सरकार गिर गई। इस पूरी प्रक्रिया में दोनों युवा नेताओं के नेतृत्व, रणनीति और वक्तृत्व कौशल की विशेष सराहना की गई मध्यप्रदेश के लिए यह उपलब्धि इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि राष्ट्रीय युवा संसद जैसे मंच पर प्रदेश के युवाओं ने अपनी क्षमता और नेतृत्व कौशल का शानदार प्रदर्शन किया है। विवेक भास्कर और सुश्री यशस्वी सिंह परिहार की यह सफलता आने वाली पीढ़ी के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी युवा प्रतिनिधियों की इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों, शिक्षाविदों, युवाओं और शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे पूरे मध्यप्रदेश के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया है। #JansamparkMP #niwari

Niwari, Madhya Pradesh | Jun 25, 2026

MORE NEWS

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व आश्वासन दिवस पर 196 गर्भवती महिलाओं एवं 65 बच्चों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
-- 
कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल झामनानी के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व आश्वासन (PMSMA) दिवस का सफल आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पृथ्वीपुर एवं निवाड़ी में किया गया। शिविर का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाएं उपलब्ध कराते हुए सुरक्षित मातृत्व सुनिश्चित करना रहा।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पृथ्वीपुर

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पृथ्वीपुर में यथार्थ सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, झांसी की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञों की टीम द्वारा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 83 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यक उपचार किया गया।

परीक्षण के दौरान 25 हाई रिस्क गर्भवती माताओं की पहचान कर उनका समुचित प्रबंधन एवं फॉलोअप सुनिश्चित किया गया। 22 मॉडरेट एनीमिया से पीड़ित गर्भवती महिलाओं को आयरन सुक्रोज इंजेक्शन लगाए गए। 3 महिलाओं को FCM (Ferric Carboxymaltose) इंजेक्शन प्रदान किए गए। 2 PIH (Pregnancy Induced Hypertension) के मामलों की पहचान कर उनका उपचार एवं आवश्यक प्रबंधन किया गया।

विकासखंड निवाड़ी

विकासखंड निवाड़ी में डॉ. नेहा सक्सैना, डॉ. नेहा आर्य एवं डॉ. संगीता अग्रवाल द्वारा कुल 113 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया गया।

शिविर में 31 मॉडरेट एनीमिया से ग्रसित गर्भवती महिलाओं को आयरन सुक्रोज इंजेक्शन लगाए गए। 4 महिलाओं को FCM इंजेक्शन प्रदान किए गए। सभी गर्भवती महिलाओं को आयरन एवं कैल्शियम की दवाइयों का वितरण किया गया।

बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण

शिविर के दौरान डॉ. सर्वेश पांडे द्वारा 65 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। परीक्षण के दौरान 13 बच्चे कुपोषित पाए गए, जिन्हें समुचित उपचार एवं पोषण प्रबंधन हेतु पोषण पुनर्वास केंद्र (NRC) के लिए रेफर किया गया।

स्वस्थ मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य का संदेश

इस अवसर पर निवाड़ी के मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर.सी. मलारय एवं पृथ्वीपुर के खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. गजेंद्र निरंजन ने उपस्थित गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित मातृत्व के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने गर्भावस्था के दौरान नियमित जांच, संतुलित एवं पौष्टिक आहार, आयरन एवं कैल्शियम की दवाओं का नियमित सेवन, टीकाकरण तथा किसी भी गंभीर लक्षण के दिखाई देने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य संस्थान में चिकित्सकीय परामर्श लेने की अपील की।

शिविर के सफल संचालन एवं समन्वय में पृथ्वीपुर के विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक श्री अमित श्रीवास्तव, निवाड़ी के विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक श्री प्रदीप खरे एवं बीसीएम श्री पंकज साहू का विशेष सहयोग रहा। साथ ही स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों, स्टाफ नर्स, एएनएम, आशा कार्यकर्ताओं एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों के संयुक्त प्रयासों से शिविर का सफल संचालन किया गया।

स्वास्थ्य विभाग ने सभी गर्भवती महिलाओं से प्रत्येक माह आयोजित होने वाले प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व आश्वासन (PMSMA) दिवस पर नियमित जांच कराने एवं सुरक्षित मातृत्व की दिशा में स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की।

Directorate of Health Services, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #HealthCamp #JansamparkMP #niwari

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व आश्वासन दिवस पर 196 गर्भवती महिलाओं एवं 65 बच्चों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण -- कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल झामनानी के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व आश्वासन (PMSMA) दिवस का सफल आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पृथ्वीपुर एवं निवाड़ी में किया गया। शिविर का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाएं उपलब्ध कराते हुए सुरक्षित मातृत्व सुनिश्चित करना रहा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पृथ्वीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पृथ्वीपुर में यथार्थ सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, झांसी की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञों की टीम द्वारा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 83 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यक उपचार किया गया। परीक्षण के दौरान 25 हाई रिस्क गर्भवती माताओं की पहचान कर उनका समुचित प्रबंधन एवं फॉलोअप सुनिश्चित किया गया। 22 मॉडरेट एनीमिया से पीड़ित गर्भवती महिलाओं को आयरन सुक्रोज इंजेक्शन लगाए गए। 3 महिलाओं को FCM (Ferric Carboxymaltose) इंजेक्शन प्रदान किए गए। 2 PIH (Pregnancy Induced Hypertension) के मामलों की पहचान कर उनका उपचार एवं आवश्यक प्रबंधन किया गया। विकासखंड निवाड़ी विकासखंड निवाड़ी में डॉ. नेहा सक्सैना, डॉ. नेहा आर्य एवं डॉ. संगीता अग्रवाल द्वारा कुल 113 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया गया। शिविर में 31 मॉडरेट एनीमिया से ग्रसित गर्भवती महिलाओं को आयरन सुक्रोज इंजेक्शन लगाए गए। 4 महिलाओं को FCM इंजेक्शन प्रदान किए गए। सभी गर्भवती महिलाओं को आयरन एवं कैल्शियम की दवाइयों का वितरण किया गया। बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण शिविर के दौरान डॉ. सर्वेश पांडे द्वारा 65 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। परीक्षण के दौरान 13 बच्चे कुपोषित पाए गए, जिन्हें समुचित उपचार एवं पोषण प्रबंधन हेतु पोषण पुनर्वास केंद्र (NRC) के लिए रेफर किया गया। स्वस्थ मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य का संदेश इस अवसर पर निवाड़ी के मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर.सी. मलारय एवं पृथ्वीपुर के खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. गजेंद्र निरंजन ने उपस्थित गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित मातृत्व के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने गर्भावस्था के दौरान नियमित जांच, संतुलित एवं पौष्टिक आहार, आयरन एवं कैल्शियम की दवाओं का नियमित सेवन, टीकाकरण तथा किसी भी गंभीर लक्षण के दिखाई देने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य संस्थान में चिकित्सकीय परामर्श लेने की अपील की। शिविर के सफल संचालन एवं समन्वय में पृथ्वीपुर के विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक श्री अमित श्रीवास्तव, निवाड़ी के विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक श्री प्रदीप खरे एवं बीसीएम श्री पंकज साहू का विशेष सहयोग रहा। साथ ही स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों, स्टाफ नर्स, एएनएम, आशा कार्यकर्ताओं एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों के संयुक्त प्रयासों से शिविर का सफल संचालन किया गया। स्वास्थ्य विभाग ने सभी गर्भवती महिलाओं से प्रत्येक माह आयोजित होने वाले प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व आश्वासन (PMSMA) दिवस पर नियमित जांच कराने एवं सुरक्षित मातृत्व की दिशा में स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की। Directorate of Health Services, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #HealthCamp #JansamparkMP #niwari

Niwari, Madhya Pradesh | Jun 25, 2026

Click हो safe यही है उद्देश्य

मध्य प्रदेश शासन एवं पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार  संपूर्ण मध्य प्रदेश के साथ-साथ जिला निवाड़ी में भी साइबर अपराधों की रोकथाम एवं जन-जागरूकता हेतु पुलिस अधीक्षक डॉ. राय सिंह नरवरिया के निर्देशन में विशेष अभियान के द्वितीय संस्करण "सेफ क्लिक 2.0" (सुरक्षित क्लिक - सुरक्षित जीवन)  अभियान का शुभारंभ किया गया था। । साइबर जन जागरूकता अभियान 24 जून से आगामी 08 जुलाई 2026 तक कुल 15 दिवसों के लिए संपूर्ण जिले के शहरी एवं ग्रामीण अंचलों में प्रभावी रूप से चलाया जाएगा।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जनसामान्य को इंटरनेट, स्मार्टफोन और डिजिटल माध्यमों के सुरक्षित उपयोग के तरीकों के प्रति जागरूक करना है। वर्तमान परिदृश्य में बढ़ते साइबर फ्रॉड को देखते हुए आम नागरिकों में "साइबर स्वच्छता (Cyber Hygiene)" की संस्कृति को विकसित करना आवश्यक हो गया है, ताकि डिजिटल रूप से मजबूत और जागरूक समाज का निर्माण किया जा सके।

*safe click 2.0 अभियान के दूसरे दिन की रूपरेखा*

 👉🏻 थाना कोतवाली अंतर्गत क्राइस ज्योति स्कूल में पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे 15 दिवसीय साइबर जागरूकता अभियान ( 24 जून से 08 जुलाई ) सेफ क्लिक 2.0 के तहत अनुविभागीय अधिकारी निवाडी श्री कृष्ण कुमार पाण्डेय,थाना प्रभारी कोतवाली निवाडी बलजीत सिहं ,उ नि श्रीकृष्ण सिंह माबई की उपस्थिती में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया

 जिसमें विभिन्न प्रकार के साइबर फ्राड, साइबर फ्रॉड से बचने के उपाय एवं साइबर फ्रॉड होने के उपरांत की जाने वाली कार्रवाई के संबंध में बताया गया तथा 1930 हेल्पलाइन नंबर की जानकारी देते हुए बताया गया कि साइबर अपराध घटित होने पर अति शीघ्र हेल्पलाइन नं.1930 पर शिकायत की जाएगी तो फ्रॉड हुई राशि को पुन: प्राप्त करने की उतनी ही ज्यादा संभावना होगी साथ ही इस कार्यक्रम में उपस्थित शैक्षणिक संस्थान के बच्चो के व्दारा साइबर फ्रॉड से संबंधित पूछे गए विभिन्न प्रश्नो के उत्तर भी दिए गए । 

उक्त कार्यक्रम में शैक्षणिक संस्थान के प्रिंसिपल, शिक्षक एवं 100 से अधिक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे । 

👉🏻  आम नागरिकों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के क्रम में थाना प्रभारी ओरछा द्वारा श्री राम राजा लाइब्रेरी  में पुलिस स्टाफ के साथ पहुंचकर साइबर अपराधों के विभिन्न तरीकों के बारे में बताया गया साथ ही साइबर फ्रॉड हो जाने पर त्वरित कार्रवाई हेतु 1930 पर कॉल लगाना बताया गया।

👉🏻 साइबर सुरक्षा अभियान सेफ क्लिक 2.0 के तहत थाना सेंदरी अंतर्गत विद्या प्रेम लाइब्रेरी तरिचर कला में छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया एवं मोबाइल के बेहतर प्रयोग हेतु समझाइए दी गई। 

👉🏻 थाना पृथ्वीपुर अंतर्गत वार्ड क्रमांक 4 में आम नागरिकों एवं बालक बालिकाओं को सोशल मीडिया के उचित प्रयोग एवं उनके उपयोग के बारे में समझाइए दी गई। 

👉🏻 महिला थाना प्रभारी द्वारा कृषणा लाइब्रेरी में उपस्थित समस्त छात्र-छात्राओं को मोबाइल के सही प्रयोग, सोशल मीडिया के बेहतर प्रयोग के बारे में बताया गया।
👉🏽 थाना सिमरा अंतर्गत हिंगलाज माता मंदिर के पास हाट बाजार में ग्राम वासियों को प्रधान आरक्षक मनोज यादव के द्वारा साइबर अपराध एवं उनके बचाव के संबंध में जागरूक किया गया।

Home Department of Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #niwari

Click हो safe यही है उद्देश्य मध्य प्रदेश शासन एवं पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार संपूर्ण मध्य प्रदेश के साथ-साथ जिला निवाड़ी में भी साइबर अपराधों की रोकथाम एवं जन-जागरूकता हेतु पुलिस अधीक्षक डॉ. राय सिंह नरवरिया के निर्देशन में विशेष अभियान के द्वितीय संस्करण "सेफ क्लिक 2.0" (सुरक्षित क्लिक - सुरक्षित जीवन) अभियान का शुभारंभ किया गया था। । साइबर जन जागरूकता अभियान 24 जून से आगामी 08 जुलाई 2026 तक कुल 15 दिवसों के लिए संपूर्ण जिले के शहरी एवं ग्रामीण अंचलों में प्रभावी रूप से चलाया जाएगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जनसामान्य को इंटरनेट, स्मार्टफोन और डिजिटल माध्यमों के सुरक्षित उपयोग के तरीकों के प्रति जागरूक करना है। वर्तमान परिदृश्य में बढ़ते साइबर फ्रॉड को देखते हुए आम नागरिकों में "साइबर स्वच्छता (Cyber Hygiene)" की संस्कृति को विकसित करना आवश्यक हो गया है, ताकि डिजिटल रूप से मजबूत और जागरूक समाज का निर्माण किया जा सके। *safe click 2.0 अभियान के दूसरे दिन की रूपरेखा* 👉🏻 थाना कोतवाली अंतर्गत क्राइस ज्योति स्कूल में पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे 15 दिवसीय साइबर जागरूकता अभियान ( 24 जून से 08 जुलाई ) सेफ क्लिक 2.0 के तहत अनुविभागीय अधिकारी निवाडी श्री कृष्ण कुमार पाण्डेय,थाना प्रभारी कोतवाली निवाडी बलजीत सिहं ,उ नि श्रीकृष्ण सिंह माबई की उपस्थिती में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न प्रकार के साइबर फ्राड, साइबर फ्रॉड से बचने के उपाय एवं साइबर फ्रॉड होने के उपरांत की जाने वाली कार्रवाई के संबंध में बताया गया तथा 1930 हेल्पलाइन नंबर की जानकारी देते हुए बताया गया कि साइबर अपराध घटित होने पर अति शीघ्र हेल्पलाइन नं.1930 पर शिकायत की जाएगी तो फ्रॉड हुई राशि को पुन: प्राप्त करने की उतनी ही ज्यादा संभावना होगी साथ ही इस कार्यक्रम में उपस्थित शैक्षणिक संस्थान के बच्चो के व्दारा साइबर फ्रॉड से संबंधित पूछे गए विभिन्न प्रश्नो के उत्तर भी दिए गए । उक्त कार्यक्रम में शैक्षणिक संस्थान के प्रिंसिपल, शिक्षक एवं 100 से अधिक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे । 👉🏻 आम नागरिकों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के क्रम में थाना प्रभारी ओरछा द्वारा श्री राम राजा लाइब्रेरी में पुलिस स्टाफ के साथ पहुंचकर साइबर अपराधों के विभिन्न तरीकों के बारे में बताया गया साथ ही साइबर फ्रॉड हो जाने पर त्वरित कार्रवाई हेतु 1930 पर कॉल लगाना बताया गया। 👉🏻 साइबर सुरक्षा अभियान सेफ क्लिक 2.0 के तहत थाना सेंदरी अंतर्गत विद्या प्रेम लाइब्रेरी तरिचर कला में छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया एवं मोबाइल के बेहतर प्रयोग हेतु समझाइए दी गई। 👉🏻 थाना पृथ्वीपुर अंतर्गत वार्ड क्रमांक 4 में आम नागरिकों एवं बालक बालिकाओं को सोशल मीडिया के उचित प्रयोग एवं उनके उपयोग के बारे में समझाइए दी गई। 👉🏻 महिला थाना प्रभारी द्वारा कृषणा लाइब्रेरी में उपस्थित समस्त छात्र-छात्राओं को मोबाइल के सही प्रयोग, सोशल मीडिया के बेहतर प्रयोग के बारे में बताया गया। 👉🏽 थाना सिमरा अंतर्गत हिंगलाज माता मंदिर के पास हाट बाजार में ग्राम वासियों को प्रधान आरक्षक मनोज यादव के द्वारा साइबर अपराध एवं उनके बचाव के संबंध में जागरूक किया गया। Home Department of Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #niwari

Niwari, Madhya Pradesh | Jun 25, 2026

निःशुल्क आयुष शिविर 

आयुष पद्धति का प्रचार प्रसार में जागरूकता लाने के लिए कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े के निर्देशन एवं जिला आयुष अधिकारी डॉ.विनोद कुमार के मार्गदर्शन में आज शासकीय आयुर्वेद औषधालय थौना द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र कलाई पूरा में निःशुल्क आयुष चिकित्सा शिविर लगाया गया।

आयुर्वेद शिविर में 53 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और औषधि प्रदान की गई। जिसमें संधिवात, कटिशूल, प्रमेह, अम्लपित्त, उदररोग, चर्म रोग, कास रोग, स्त्रीरोग, उच्चरक्तचाप, कृमिरोग आदि रोगों की औषधियों को वितरित किया गया। ऋतुकालीन आहार बिहार तथा उनमें होने वाले रोगों से बचाव के उपाय बताए। 

शिविर में डॉ किरण बाला सोलंकी, कम्पाउण्डर श्री ज्ञानेश कुमार अहिरवार, श्री दयाराम यादव दवसाज तथा आंगनवाड़ी सहायिका का सहयोग रहा।

Department of Ayush, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #HealthCamp #JansamparkMP #niwari

निःशुल्क आयुष शिविर आयुष पद्धति का प्रचार प्रसार में जागरूकता लाने के लिए कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े के निर्देशन एवं जिला आयुष अधिकारी डॉ.विनोद कुमार के मार्गदर्शन में आज शासकीय आयुर्वेद औषधालय थौना द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र कलाई पूरा में निःशुल्क आयुष चिकित्सा शिविर लगाया गया। आयुर्वेद शिविर में 53 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और औषधि प्रदान की गई। जिसमें संधिवात, कटिशूल, प्रमेह, अम्लपित्त, उदररोग, चर्म रोग, कास रोग, स्त्रीरोग, उच्चरक्तचाप, कृमिरोग आदि रोगों की औषधियों को वितरित किया गया। ऋतुकालीन आहार बिहार तथा उनमें होने वाले रोगों से बचाव के उपाय बताए। शिविर में डॉ किरण बाला सोलंकी, कम्पाउण्डर श्री ज्ञानेश कुमार अहिरवार, श्री दयाराम यादव दवसाज तथा आंगनवाड़ी सहायिका का सहयोग रहा। Department of Ayush, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #HealthCamp #JansamparkMP #niwari

Niwari, Madhya Pradesh | Jun 24, 2026

प्रशासन गाँव की ओर : ग्राम पंचायत चौमो खास में रात्रि चौपाल आयोजित 

हितग्राहियों को हितलाभ स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए।

हितग्राही श्री अंशुल साहू को संबल योजना अंतर्गत संबल कार्ड का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। उन्होंने शासन एवं जिला प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया।

कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े ने ग्राम पंचायत चौमो खास में मंगलवार को रात्रि चौपाल लगाकर आमजन की समस्याओं और शिकायतों का मौके पर निराकरण किया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ. राय सिंह नरवरिया, सीईओ जिला पंचायत श्री रोहन सक्सेना, एसडीएम सुश्री मनीषा जैन, डिप्टी कलेक्टर सुश्री स्वाति सिंह, तहसीलदार एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

#DistrictAdministration  #रात्रि_चौपाल #प्रशासन_गाँव_की_ओर 
#जनकल्याण_अभियान #जल_गंगा_संवर्धन_अभियान_MP  #JansamparkMP #niwari

प्रशासन गाँव की ओर : ग्राम पंचायत चौमो खास में रात्रि चौपाल आयोजित हितग्राहियों को हितलाभ स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। हितग्राही श्री अंशुल साहू को संबल योजना अंतर्गत संबल कार्ड का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। उन्होंने शासन एवं जिला प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया। कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े ने ग्राम पंचायत चौमो खास में मंगलवार को रात्रि चौपाल लगाकर आमजन की समस्याओं और शिकायतों का मौके पर निराकरण किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ. राय सिंह नरवरिया, सीईओ जिला पंचायत श्री रोहन सक्सेना, एसडीएम सुश्री मनीषा जैन, डिप्टी कलेक्टर सुश्री स्वाति सिंह, तहसीलदार एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। #DistrictAdministration #रात्रि_चौपाल #प्रशासन_गाँव_की_ओर #जनकल्याण_अभियान #जल_गंगा_संवर्धन_अभियान_MP #JansamparkMP #niwari

Niwari, Madhya Pradesh | Jun 23, 2026