प्रशासन गाँव की ओर : ग्राम पंचायत चौमो खास में रात्रि चौपाल आयोजित
हितग्राहियों को हितलाभ स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए।
हितग्राही श्री अंशुल साहू को संबल योजना अंतर्गत संबल कार्ड का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। उन्होंने शासन एवं जिला प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया।
कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े ने ग्राम पंचायत चौमो खास में मंगलवार को रात्रि चौपाल लगाकर आमजन की समस्याओं और शिकायतों का मौके पर निराकरण किया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ. राय सिंह नरवरिया, सीईओ जिला पंचायत श्री रोहन सक्सेना, एसडीएम सुश्री मनीषा जैन, डिप्टी कलेक्टर सुश्री स्वाति सिंह, तहसीलदार एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
#DistrictAdministration #रात्रि_चौपाल #प्रशासन_गाँव_की_ओर
#जनकल्याण_अभियान #जल_गंगा_संवर्धन_अभियान_MP #JansamparkMP #niwari