पाटन: पाटन थाना प्रभारी ने पुलिस को निर्देश दिए: शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर करें सख्त कार्रवाई, लगाएं जुर्माना
थाना प्रभारी पूजा उपाध्याय ने मंगलवार शाम लगभग 5:00 बजे पुलिस बल को निर्देशित करते हुए कहा कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाए। चेकिंग के दौरान यदि कोई वाहन चालक शराब पीकर वाहन चलाते मिलता है तो उसे पर अनुसार कारवाई कर सख्त जुर्माना लगाया जाए। थाना प्रभारी का कहना है कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश का गंभीरता से पालन हो रहा है।