शाजापुर: शाजापुर में फोरलेन पर आगे चल रहे ट्रक से टकराया ट्रक, क्षतिग्रस्त ट्रक में फंसे ड्राइवर को मशक्कत के बाद बाहर निकाला
शाजापुर में फोरलेन पर रविवार सुबह एक सड़क हादसा हो गया। इंदौर की ओर से आ रहा एक ट्रक आगे चल रहे ट्रक से टकरा गया। जिससे ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। क्षतिग्रस्त ट्रक में ड्राइवर फंस गया। जिसे निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। सूचना मिलने पर यातायात थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद घायल ड्राइवर को ट्रक से बाहर निकाला