बिसौली: बिसौली तहसील सभागार में आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिकाओं को बांटे गए नियुक्ति पत्र, 173 अभ्यर्थियों के चेहरे खिल उठे
Bisauli, Budaun | Aug 21, 2026 बिसौली तहसील सभागार में आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिकाओं के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का शुक्रवार को 2:00 करीब आयोजन किया गया। बिसौली विकास खंड के 103 और आसफपुर विकास खंड के 70 पदों पर चयनित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।