बदायूं में गंगा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, 3 की मौत और 6 घायल
बदायूं। वजीरगंज क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर बुधवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सड़क पर अचानक आए कुत्ते को बचाने की कोशिश में अर्टिगा कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हुए हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।
#Budaun #GangaExpressway #RoadAccident #Wazirganj #BudaunNews @budaunpolice
Bisauli, Budaun | Aug 19, 2026